मेष : सप्ताह की शुरुआत लाभदायक रहेगी। इच्छाएं पूरी होंगी। सप्ताह के मध्य में पित्त और माइग्रेन जैसी तकलीफ परेशान कर सकती है। आपका भाषा व्यवहार कठोर हो सकता है।
यदि आप परिवार के साथ इस वक्त यात्रा करनेवाले हैं तो आवश्यक दवाओं को साथ ले जाना हरगिज न भूलें। जहां तक हो सके किसी भी प्रकार के विवाद टालिए। आंखों की पीड़ा से अपनी रक्षा करने की चेतावनी है।
खर्चों पर नियंत्रण रखें, आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कुछ उपहार भी मिल सकते हैं।
वृषभ: सप्ताह की शुरुआत कुछ धीमी और अप्रसन्नतापूर्ण हो सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद की स्थिति बन रही है, मानसिक शांति बनाए रखें। सप्ताह के मध्य में तनावमुक्त होंगे।
आपके लिए अनुकूल समय होगा। हर प्रकार की परिस्थितियों में आंतरिक रूप से मजबूत रहेंगे। नौकरी में अपनी कार्यक्षमता को साबित करेंगे। व्यापार और नौकरी में अच्छा फल मिलेगा।
सप्ताह के मध्य में परिवार को समय देना जरूरी है, विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। प्रयास करें, समय आपके लिए अनुकूल और फलदायी रहेगा। आप पूरे जोश व उत्साह में रहेंगे।
मिथुन: सप्ताह की शुरुआत में आपको परिवार के बड़े लोगों का स्नेह व आशीर्वाद मिलेगा। कर्तव्यों का अच्छे तरीके से निर्वाह करेंगे। करियर को सफल बनाने हेतु किया गया आयोजन आप बड़ी ही सरलता से पूरा करेंगे।
सप्ता के मध्य में किसी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद, तकरार और झगड़ा होने की आशंका रहेगी। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना जरुरी है अन्यथा परिस्थिति काफी जटिल हो सकती है।
कर्क: सप्ताह की शुरूआत कार्यक्षेत्र के लिए खुशियां लेकर आ रही है, व्यवसाय में अच्छी प्रगति होगी। साथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है लेकिन आपके हाथों में कोई अच्छा काम होगा और इसकी प्रशंसा भी होगी।
सरकारी काम में सफलता मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारी को लेकर गंभीर होंगे। कार्य दबाव बहुत अधिक होगा, लेकिन आप काम सहजता से पूरा कर लेंगे। सप्ताह का मध्य भी सफलता के योग लेकर आर रहा है।
आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने अनुभव से व्यवसाय में एक दृढ़ निर्णय लेंगे।
सिंह: सप्ताह की शुरुआत में मौज-मस्ती के कार्यक्रम बन सकते हैं। आप हर रोज कहीं बाहर खाने-पीने का कार्यक्रम बना सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन मौजमस्ती करते हुए बीतेगा।
पिता से हुई बहस नाराजगी में बदल सकती है। सप्ताह का मध्य भाग अच्छा रहेगा। संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधनों में गर्माहट बनी रहेगी। सकारात्मक रहेंगे।
कन्या: सप्ताह के प्रारंभ में स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा तथा मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। संभव हो तो फिलहाल किसी भी नए कार्य का प्रारंभ टालें।
अपनी वाणी और व्यवहार में जितनी पारदशिर्ता रखेंगे, उतना ही संबंधों में विवाद की संभावना को टाल सकेंगे। पारिवार को लेकर किसी बात पर पीछे हटने अथवा अवरोध के कारण आपका मन व्याकुल हो सकता है।
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध कुछ ठीक नहीं है। विद्यार्थी जातकों को भी शुरुआत में एकाग्रता का कुछ अभाव महसूस हो सकता है। सप्ताह के मध्य से आपकी स्थिति में सुधार आएगा।
तुला: सप्ताह की शुरुआत में सुख-शांति महसूस करेंगे। भागीदार और पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने से गलतफहमी दूर होगी। इस समय व्यवसायिक मोर्चे पर नई भागीदारी मिल सकती है।
आपके हर कार्य पर आपके विचारों का पूर्ण एकाधिपत्य रहेगा। कोई भी निर्णय आप स्थिर मानसिकता से लेंगे। सप्ताह के मध्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
प्रफेशनल मोर्चे पर खूब सावधानी रखें। आय प्राप्ति में मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में किसी तरह की उलझन का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक: इस बार सप्ताह की शुरुआत में आप व्यवसायिक गतिविधियों पर फोकस करने के बजाए कुछ आराम करने के मूड में हो सकते हैं। मौजमस्ती पर खर्च कर सकते हैं।
खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। प्रफेशनल मोर्चे पर अभी तक किए गए कार्यों में सफलता और लाभ मिलने की पूरी- पूरी संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
कम मेहनत में अधिक लाभ मिलेगा। पूरे जोश व उत्साह से काम करेंगे। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। ग्रह आपके पक्ष में रहेंगे।
धनु: सप्ताह के आरंभ आपका अधिकांश समय आनंद, मौज-शौक, पार्टी मनाने में बीतेगा। घर परिवार, नातेरिश्त् ोदारों तथा संतान के साथ आप व्यस्त रहेंगे।
नौकरी में आर्थिक लाभ होगा। अधिक खाने-पीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
समय चिंता में व्यतीत होगा। आपका समय निरर्थक कार्यों में बर्बाद हो सकता है। लेकिन जल्द ही परिस्थितियां नियंत्रण में आ जाएंगी।
मकर: सप्ताह की शुरुआत आनंद-उत्साह से होगी। आपके कार्य निर्धारित योजना के अनुसार पूरे होंगे तथा आर्थिक लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
जीवनसाथी के साथ मतभेद होने का योग हैं। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार दिखाई दे रहा है। आपके हाथ से कोई उत्तम कार्य संपन्न होगा। सरकारी कार्य में सफालता प्राप्त होगी।
आप अपनी जवाबदारी के प्रति गंभीर रहेंगे। कामकाज का दबाव बहुत अधिक रहेगा फिर भी आप पर दबाव हावी नहीं होगा। सप्ताह के मध्य का समय लाभकारी रहेगा।
कुंभ: इस सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक मामलों में आपका हाथ थोड़ा तंग रह सकता है। विशेषकर हाथ में जो रुपया आने की आशा है, वह किसी भी कारण से अटक सकता है।
नजदीकी व्यक्ति द्वारा विश्वासघात हो सकता है। राजकीय कार्य में अवरोध और मुश्किल आ सकती है। कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान किए गए प्रवास में परेशानी हो सकती है।
सप्ताह के मध्य में अनियमित खाने-पीने से बचें, स्वास्थ्य की तकलीफ आ सकती है। सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में लाभ और वृद्धि का संकेत है।
मीन: यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदाई है। सप्ताह के शुरुआत में आपकी जीवनशैली में बदलाव आएगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा।
आप शांति और आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे और आपके साहस तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई नई मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। किसी की तरफ से भेंट-उपहार प्राप्त हो सकता है।
सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी परिजन के द्वारा विश्वासघात की आशंका है। राजकीय कार्य में मुश्किल आ सकती है।